Advertisements

सरायकेला: पश्चिमी सिंहभूम जिले के डीपीएम विजय कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शनिवार को सरायकेला पहुंची। जहां सदर अस्पताल में कायाकल्प योजना को लेकर दूसरे लेवल की जांच की। इसके बाद राज्य स्तरीय पदाधिकारी द्वारा तीसरे स्तर की जांच की जाएगी जिसके बाद अस्पताल को फाइनल रेटिंग दी जाएगी। टीम में सदर अस्पताल चाईबासा के अस्पताल प्रबंधक सुदीप चंद्र भी शामिल रहे। इसमें सैनिटेशन एवं स्वच्छता, हाइजीन, पेशेंट फ्रेंडली,अस्पताल कीपऑप,वेस्ट मैनेजमेंट आदि बिंदुओं पर जांच की गई। जांच के दौरान कुछ बिंदुओं पर कमी पाई गई है। जिसे एक माह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया गया है। टीम द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल के प्रबंधक संजीत रॉय से विभिन्न जानकारी ली गई।
Related posts:
सरायकेला:साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे लोग; प्राप्त आवेदनों पर...
Rajnagar News : बड़ा सिजुलता पंचायत से पूर्व मुखिया लालसिंह सरदार की पत्नी जेमा सरदार को मिल रहा जनता...
जिला पुलिस बल तथा सीआरपीएफ 157 बटालियन एवं सीआरपीएफ की बीडीडीएस टीम के पदाधिकारी एवं जवानों की संयुक...

