
चाकुलिया: सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा में आनंदमार्ग स्कूल के सफल 89 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित आनन्द मार्ग स्कूल में बुधवार को एक समारोह आयोजित कर शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण तथा मार्गदर्शन मे सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इस समारोह में कुल 89 सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. इस दौरान अनुमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आनंद मार्ग विद्यालय की छात्रा तानिया कुमारी और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आनंद मार्ग विद्यालय की छात्रा गोपी दुबे को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र, प्रोत्साहन राशि और मेडल देकर पुरस्कृत किया. वहीं अन्य शेष प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया गया.


ज्ञात हो कि गायत्री परिवार चाकुलिया के तत्वाधान में शांतिकुंज हरिद्वार के संरक्षण तथा मार्गदर्शन में आयोजित सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा में प्रखंड के कुल 14 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था. इस दौरान आनंदमार्ग स्कूल से दो अनुमंडल टॉपर समेत 89 विद्यार्थी शामिल थे.

इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो, गायत्री परिवार के संयोजक छोटन मल्लिक, सचिव मानिक सरदार, राजेंद्र कुमार लोधा, मिठू मल्लिक, अश्वनी पाल, जितेंद्र नाथ महतो आदि उपस्थित थे.

