Spread the love

दिशा बैठक के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत, कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : जगबन्धु महतो

सरायकेला । सरायकेला सर्किट हाउस में बुधवार को “दिशा” बैठक में हिस्सा लेने के बाद सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार के कदम की सराहना की, हालांकि उन्होंने कहा कि बिल का विस्तृत अध्ययन करने के बाद ही इस पर विस्तृत टिप्पणी करेंगी। असम चुनाव को लेकर उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि इस बार झामुमो वहां बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन के प्रचार अभियान को अच्छा समर्थन मिला है, जिससे बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने सीधा जवाब देने से बचते हुए फैसला जनता पर छोड़ दिया। इस दौरान सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

You missed