
चाकुलिया: विधायक प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात कर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर कार्यालय में बुधवार को विधायक प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार के समक्ष क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं का निष्पादन करने की मांगें रखीं. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल सुजीत दास, मनोज महतो, राम बास्के, मिथुन कर, झनटु महतो ने खास तौर पर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया. प्रतिनिधियों ने बताया कि इन लाइटों की खराबी के चलते लोगों को बारिश के मौसम में आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ गया है.

इसके अलावा प्रतिनिधियों ने जल निकासी की समस्या, कई इलाकों में सड़क की जर्जर हालत, कचरा प्रबंधन में लापरवाही और नालियों की सफाई जैसी अन्य स्थानीय समस्याओं की भी ओर ध्यान आकर्षित किया.
कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने जल्द ही तकनीकी टीम भेज कर स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने का भरोसा भी दिलाया.

