Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा में आस्था का जनसैलाब उमड़ा, विधायक ने पूजा अर्चना कर खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के जयनगर गांव से सटे कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा करने के लिए शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. इस दौरान सुबह से ही पहाड़ पर पूजा करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीण विभिन्न वाहनों पर सवार होकर कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी बारिश की कामना की.

Advertisements

इस दौरान लोगो ने पहाड़ की चोटी पर भगवान शिव और तलहटी पर मां पार्वती की पूजा की. इस अवसर पर विधायक समीर मोहंती और पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी अपने समर्थकों के साथ कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की. इस दौरान विधायक ने पहाड़ पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

पूजारी सहदेव नायेक, गौरांग नायेक, दानव नायेक, जयहरी नायेक, रवींद्र नायेक, कवि नायेक, मनसा नायेक ने मंत्रोच्चार विधि विधान के साथ पूजा कराई. कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए जगह जगह पर पुलिस बल तैनात थे. पूजा करने पहुंचे लोग प्रसाद के रूप में जमकर कटहल की खरीदारी की और पहाड़ के नीचे लगे मेला का लूत्फ उठाया.

इस दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी द्वारा मेला में आए हुए लोगों के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया गया जिसमें सुबह से ही बबलू गिरी और कमल लोचन बेरा लोगो को सेवा में तैनात रहे.

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, शिवचरण हांसदा, साहेब राम मांडी, गौतम दास, अमर हांसदा, निर्मल महतो, माधव सिंह, राहुल महतो, सहदेव गोप, राजेश सिंह, पिटला दास, संजय सिंह, विकास मिश्रा, रसीद खान, कमेटी के नागेश्वर मांडी, सुधीर चंद्र ग्वाला, संजय ग्वाला, संजीत ग्वाला, विश्वनाथ मांडी, रामलाल मांडी, चित्तरंजन ग्वाला आदि उपस्थित थे.

You missed