Advertisements
Spread the love

पारगामा पंचायत भवन का छत गिरा, कार्य बाधित होने की आशंका

Advertisements

चांडिल (कुकड़ु प्रखंड) : पारगामा पंचायत भवन की ऊपरी मंजिल का एक कमरा का छत अचानक गिर गया, जिससे भवन की जर्जर हालत उजागर हो गई है। अन्य कमरों की छतों में सरिया दिखने लगे हैं और निचली मंजिल पर पानी रिसाव भी हो रहा है। खिड़कियाँ टूट चुकी हैं या जाम हैं, जिससे बिजली गुल होने पर अंधेरा छा जाता है, क्योंकि किसी बैकअप की व्यवस्था नहीं है।

पंचायत मुखिया लालू माझी ने बताया कि भवन की स्थिति खतरनाक हो गई है और इससे जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, मनरेगा सहित कई सरकारी योजनाओं का संचालन प्रभावित हो सकता है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि या तो जल्द भवन की मरम्मत की जाए या नया भवन बनाया जाए। जब तक स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की जानी चाहिए।

मुखिया के अनुसार, विभाग को पहले ही सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।