Spread the love

चाकुलिया में कीर्तन मंडलियों के साथ निकली घुरती रथयात्रा, लोगों ने जगह जगह रथ रोककर की पूजा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया में प्रभु जगन्नाथ के घुरती रथ शनिवार को कीर्तन मंडलियों के इस दौरान साथ धूमधाम से निकाली गई. नागा बाबा मंदिर परिसर से राधेश्याम जीऊ रथ मुख्य पथ होते हुए जुगीपाड़ा पहुंचकर समाप्त हुई. वही चाकुलिया के नयाबजार स्थित वैजनाथ राइस मिल मौसीबाड़ी से नामोपाड़ा रासमंच के गोपाल जीऊ रथ भी कीर्तन मंडलियों के साथ घुरती रथ यात्रा निकाली गई. यह रथ यात्रा मुख्य पथ होते हुए रासमंच पहुंचकर समाप्त हुई. इस अवसर पर जगह जगह पर लोगों ने रथ को रोककर भगवान जगन्नाथ की पूजा की. वही रथ यात्रा कमेटी द्वारा लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

Advertisements
Advertisements

इस मौके पर रवींद्रनाथ मिश्रा, पतित पावन दास, अशोक पति, दिलीप पति, सुखदेव पति, राजेश दास, सुजय मल्लिक, राजा महतो, बसंत अग्रवाल, अभिषेक पति, रोहित पति समेत अन्य उपस्थित थे.

You missed