
चाकुलिया: शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अरुण कुमार महतो एवं आनंदिता करुणामय की सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके सम्मान में विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. अरुण कुमार महतो विगत 21 वर्षों से विद्यालय में सेवा दिए इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, सचिव अमित भारतीय एवं उपाध्यक्ष आलोक लोधा उपस्थित होकर दोनों शिक्षकों को उपहार देकर उन्हें भावभिनी विदाई दी गई.


इस अवसर पर अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला ने कहा कि अरुण महतो काफी अनुभवी आचार्य रहे हैं. वे अपनी कुशल व्यवहार एवं उत्तम शिक्षण कला से बच्चों के बीच में एक अलग स्थान बनाए हुए थे. परंतु संविधान का पालन करना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य होता है. 60 वर्ष की आयु के पश्चात सभी कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति हो जाती है. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल को विद्यालय कभी नहीं भूलेगा, विद्यालय प्रबंधन उनके शेष जीवन की मंगल कामनाएं करता है. इस अवसर पर भैया बहनों ने विदाई गीत गाकर सबकी आंखें नम कर दी सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने भी उन्हें उपहार भेंट कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया.


इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलाकांत प्रमाणिक, आचार्य मनोज महतो, विकास महतो, गौर हरिदास, दिलीप महतो, विप्लव टुडू, मनीषा महतो, लक्ष्मी सिंह, शायदा फातिमा, सावित्री महतो, अनीता महतो, शांतनु घोष, सुभोजित पाल आदि उपस्थित थे.

