Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: नगर पंचायत कार्यालय में “सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” अभियान के तहत महिला समूह के साथ किया गया बैठक

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को नगर पंचायत प्रशासक चंदन कुमार के निर्देशानुसार “सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ” अभियान अंतर्गत महिला समूह के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक का उद्देश्य मानसून के समय जल जनित रोगों जैसे मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसे बीमारी से बचाओ के संबंध में विस्तार से बताया गया. इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि एक महीने तक चलने वाले इस जनजागरुकता अभियान अंतर्गत स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे. इस मौके पर नगर प्रबंधक अनंत खलखो, प्रभात मिंज, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, सामुदायिक संगठनकर्ता रेणुका महतो, प्रलभ झा आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed