Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक आयोजित कर की गई एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार कक्ष में बुधवार को जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धावरिया की अध्यक्षता में सभी सीएचओ, एएनएम ओर बीटीटी के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया. इस बैठक में एनसीडी स्क्रीनिंग, एचएमआईएस, आरसीएच, एएनएमओएल आईएचआईपी, एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा की गई. साथ ही कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सीएचओ को कार्रवाई करने का निर्देशित किया गया. इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 105 मरीजों का जांच कर दवाईयां दी गई. एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी, लेप्रोसी के मरीजों की भी जांच किया गया.

Advertisements

इस मौके पर जिला डाटा प्रबंधक दिलीप कुमार, डॉ राजीव लोचन महतो, डॉ नरेश बास्के, डॉ स्वाति कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सतीश कुमार वर्मा, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रणय कुमार बहुरिया, उत्पल शीट, विकाश साव, महेंद्र साव, शंकर मार्डी, मानस पात्र, संतोष कुमार, अनिल टुडू, सभी सीएचओ, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

You missed