Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: ध्यान फाउंडेशन में बैल चोरी करते हुए पकड़ाया युवक, किया पुलिस के हवाले

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया हवाई पट्टी स्थित ध्यान फाउंडेशन गौशाला की संचालिका डॉ शालिनी मिश्रा ने एक बैल चोरी कर ले जाते दोलकी निवासी शेख साहिल को पकड़कर चाकुलिया पुलिस को सौंप दिया. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार डॉ शालिनी मिश्रा बीती शाम अपने वाहन से जमशेदपुर जा रही थी. इस दौरान हवाई अड्डे पर एक युवक को बैल को हांकते हुए ले जा रहा था. बैल को ले जाता देख गाड़ी रोककर पूछताछ करने लगी. इस दौरान पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे पता नहीं ये किसका है. इस दरमियान पाया कि बैल के कान ने एक टैग लगा हुआ था जो गौशाला का है. फिर पूछा गया कि इसको कहा ले जा रहा है तो युवक में बताया कि वह उसे बीनपुर हॉट बेचने के लिए ले जा रहा है. इसके बाद डॉ शालिनी मिश्रा ने बैल को जप्त कर लिया और दोलकी निवासी शेख साहिल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

Advertisements