
चाकुलिया: अभिषेक मिश्रा बने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जारी किया पत्र
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार निवासी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह घोषणा पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू और जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की है. इस दौरान जिले में कुल 9 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है. ज्ञात हो कि अभिषेक मिश्रा को पहली बार नगर पंचायत क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिली है. अभिषेक मिश्रा वर्ष 2000 में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष रहे. 2005 में राजीव गांधी फाउंडेशन के ओर से सराहनीय कार्य को लेकर पुरस्कृति किया गया. 2007 में अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में पहला छात्र संगठन का चुनाव हुआ और 2007 में यूथ कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष बने. 2009 में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष बने जो 2019 तक रहे. 2022 नरेगा विभाग के नगर अध्यक्ष भी रहे है.


