
चाकुलिया: पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपाइयों ने किया डॉ. दिनेशानन्द गोस्वामी का भव्य स्वागत
संवाददाता विश्वकर्मा सिंह

पश्चिम बंगाल चुनाव में झारग्राम लोकसभा क्षेत्र की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला. झारग्राम लोकसभा क्षेत्र के सातों सीटों पर प्रभारी रहे भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानन्द गोस्वामी के चाकुलिया पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं जयघोष के साथ डॉ. गोस्वामी का अभिनंदन किया. पूरे क्षेत्र में विजय उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में झारग्राम क्षेत्र समेत पूरे बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, मजबूत संगठन और खासकर झारग्राम क्षेत्र में डॉ. गोस्वामी के कुशल नेतृत्व एवं रणनीति का परिणाम है. चुनाव के दौरान उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को संगठित कर भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया.
डॉ. गोस्वामी ने कहा कि झारग्राम लोकसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया है, यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय है. सातों विधानसभा सीटों पर मिली यह ऐतिहासिक सफलता प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है. भाजपा हमेशा गरीब, किसान, युवा, महिला और आदिवासी समाज के सम्मान एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है तथा आगे भी जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी.
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष महादेव महतो, चंदना मुर्मू, जयदीप मुर्मू, देबाशीष मंडल, चंचल मंडल, परिमल दास, संदीप चंद, चंद्रदेव महतो, पूर्णेंदु महतो, मुन्ना भारती, प्रसंजीत दास आदि उपस्थित थे.

