Spread the love

चाकुलिया: गूंज महोत्सव में बंगला अभिनेत्री नुसरत जहान, भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह और बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा मचाएंगे धूम

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 23 से 31 जनवरी तक डाकबंगला परिसर में नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का आयोजन किया गया है. इस गूंज महोत्सव में कमेटी के मुख्य संरक्षक सह विधायक समीर मोहंती के सौजन्य से 23 जनवरी को बंगला अभिनेत्री नुसरत जहान, 25 जनवरी को भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह, 28 जनवरी बॉलीवुड सिंगर अल्ताफ राजा पहुंचेंगे और गूंज महोत्सव को चार चांद लगाएंगे. अभिनेत्री के आने से क्षेत्र में काफी उत्साह है. इस दौरान लिटिल चैंप्स ऑफ डांस, सारेगामापा म्यूजिक मुकाबला, डांस झारखंड डांस और नच बलिए को लेकर ऑडिशन लिया जाएगा. इस दौरान गूंज महोत्सव के लिए झारग्राम में 11 जनवरी, जादुगोड़ा में 11 जनवरी, खड़गपुर में 17 जनवरी, जमशेदपुर में 18 जनवरी, घाटशिला में 18 जनवरी और चाकुलिया में 21 जनवरी को ऑडिशन होगा. इस गूंज महोत्सव के दौरान हर दिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव के दौरान डांस के लिटिल चैम्पस, सारेगामापा म्यूजिक मुकाबला, डांस झारखंड डांस, मैराथन रेस, कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर आयोजित कौन बनेगा लखपति कार्यक्रम, साइकिल रेस समेत अन्य कार्यक्रम लोगों के बीच आकर्षक का केन्द्र रहेगा.

Advertisements
Advertisements

You missed