Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भाजपा नेत्री चन्दना मुर्मू ने प्रशासन से सवाल उठाते हुए गैस कालाबाजारी पर नाकामी का लगाया आरोप

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया में घरेलू गैस की कालाबाजारी को लेकर भाजपा नेत्री व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी चन्दना मुर्मू ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला है. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासन की मिलीभगत की ओर इशारा करता है.

Advertisements

चन्दना मुर्मू ने कड़े लहजे में आरोप लगाया कि क्षेत्र में गैस की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है. गरीबों के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं, लेकिन अफसरों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही.

उन्होंने आगे कहा कि एक ओर आम जनता गैस के लिए लाइन में खड़ी है, दूसरी ओर बिचौलिये मनमाने दाम वसूल कर खुलेआम लूट मचा रहे हैं. यह सिर्फ प्रशासन की नाकामी नहीं, बल्कि जनता के साथ विश्वासघात है. भाजपा नेत्री ने जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर किसके संरक्षण में यह कालाबाजारी फल-फूल रही है. यह चुप्पी कई गंभीर संदेह पैदा करती है. उन्होंने कहा कि जनता को लूटने वालों और उन्हें संरक्षण देने वालों को प्रशासन कार्रवाई करें अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा.

You missed