
चाकुलिया: चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुआ भाजपा नेता सरोज महापात्र, कहा हरिनाम संकीर्तन से गांव में खूशहाली आती है…
चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह

चाकुलिया प्रखंड अन्तर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सरडीहा पंचायत के पानीबांका गांव में ग्रामीणों द्वारा आयोजित चौबीस प्रहर हरिनाम संकीर्तन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वरिष्ठ समाजसेवी सरोज महापात्र अपने भाजपा समर्थकों के साथ उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खूशहाली के लिए भगवान राधा-कृष्ण के युगल चरणों पर नतमस्तक होकर प्रार्थना किया तथा भगवान से आशीर्वाद लिया.
उक्त अवसर पर भाजपा नेता सरोज ने कहा की बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में ग्रामीणों के द्वारा इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान आयोजित कर सनातन धर्मावलम्बियों के एकजुटता का परिचय देते हुए मिशाल पेश करते हैं. उन्होंने कहा की हरिनाम संकीर्तन का आयोजन होने से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और खूशहाली आती है. हरिनाम का श्रवण करने से सभी पापों का नाश होता है. भाजपा नेता सरोज ने कहा कि हम सनातनियों का कर्तव्य बनता है सभी एकजुट होकर इस प्रकार की धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी अपनी सहभागिता निभायें.
इस दरम्यान भाजपा नेता सरोज ने कीर्तन सम्प्रदाय के सहयोगियों के साथ अपने खोल बजाकर उत्साह बढाया. इस मौके पर पिंटू चंद, जयंत राणा, रतिलाल राणा, किशोर राणा, चंडी राणा, सत्य नायेक, विमल महाकूड, यदुनाथ नायेक, शेखर मैती, नंदन मैती, अशोक राणा, रबिन राणा, मोतीलाल राणा, मनोरंजन राणा, खगेन नायेक आदि उपस्थित थे.
Related posts:

