Spread the love

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा)  सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा द्वारा संयुक्त रुप से वैक्सीनेशन कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisements
Advertisements

प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला एवं अंचल अधिकारी सरायकेला द्वारा काशी साहू महाविद्यालय में चलाए जा रहे कोरोना वैक्सीनेशन के कार्यों का निरीक्षण किया गया। वैक्सीनेशन के दौरान छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ देखी गई। जिन्हें व्यवस्थित रूप से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए तथा मास्क का प्रयोग करते हुए वैक्सिंन लेने का निर्देश पदाधिकारियों ने सभी को दिया। साथ ही उपस्थित मेडिकल टीम के सदस्य एवं प्रखंड तथा अंचल के कर्मियों को वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। भारी भीड़ को देखते हुए पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से अपनी बारी का इंतजार करते हुए धैर्य पूर्वक वैक्सीन लेने का अनुरोध किया गया।

You missed