Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भाजपा नेता सरोज महापात्र विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में हुआ शामिल

चाकुलिया प्रखंड के कई धार्मिक अनुष्ठानों ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह समाजसेवी सरोज महापात्र ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भाग लिया. इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम प्रखंड के सरडीहा पंचायत के पकूडिया गांव में हरिनाम संकीर्तन समारोह के अंतिम दिन दधिमहोत्सव में, चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत कामारीगोडा में शितला माता की पूजा समरोह में, गौरपाड़ा में आयोजित शितला पूजा समरोह में एवं बीरदोह गांव में हरिनाम संकीर्तन समारोह के दधिमहोत्सव के कीर्तन में उपस्थित होकर क्षेत्र की सुख, समृद्धि,खुशहाली तथा शान्ति के लिए पूजा अर्चना कर कामना किया. इस दरम्यान भाजपा नेता सरोज ने बताया कि इस तरह का धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने से पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण तैयार होता है एवं खूशहाली सभी के घरों में आती है. ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थित होना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है. इस मौके पर जिला मंत्री राजीव महापात्र, मंडल उपाध्यक्ष संजय दास, संजय सिंह, पिंटू चंद, हिमांशू बेरा, हरेन्द्र नाथ महतो, दिपेश पोलाई, अशोक पति, जयदेव दास, मूरली दास, जया दास आदी उपस्थित थे.

Advertisements

You missed