Advertisements
Spread the love

कोवाली में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में छात्रावास निर्माण हेतु भूमिपूजन सम्पन्न

Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार, 22 सितंबर को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कोवाली परिसर में छात्रावास निर्माण के लिए मंगल भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच आचार्य, दीदीजी, प्रबंधकारिणी समिति, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस छात्रावास निर्माण की प्राक्कलित राशि लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। मुख्य दानदाता निकुंजभाई वालजीभाई वघासीया (मातुश्री काशीवा हरिभाई गोटी चेरिटेबल ट्रस्ट, सूरत, गुजरात) हैं।

भूमिपूजन उपरांत आयोजित सभा में मुख्य अतिथि धनजी भाई वनानी ने कहा कि “हमारा लक्ष्य गरीब और शोषित आदिवासी बहुल क्षेत्र में शिक्षा का विकास करना है। इसी उद्देश्य से हमारी ट्रस्ट ने कोवाली में छात्रावास निर्माण का निर्णय लिया है।”

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रांतीय समिति सदस्य अरविंद सिंह, संकुल प्रमुख रंजय राय, विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर, सह प्रमुख व्रेन कुमार टुडू, अभियंता राकेश कुमार, प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयहरी सिंह मुण्डा, सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, मंदिर के नींवदाता जय गोपाल पांडा, राजेश भोल, मित्तून साव, उपाध्यक्ष विवेकानंद साव, सह सचिव उज्वल कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जितेन कुमार सिंह देव, संरक्षक आशुतोष मंडल, सदस्य हीरामणि वास्के, शांति मंडल, रंजीत सरदार, अभिभावक प्रतिनिधि नवीन कुमार भगत, समाजसेवी मनोज सरदार, प्रधानाचार्य सविता महतो सहित सभी आचार्यगण एवं अभिभावक मौजूद रहे।

You missed