Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, झारखंड सरकार के खिलाफ बोला हमला

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पार्थों महतो के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान कहा कि पूरा प्रदेश ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार से कराह रहा है. लंबे चौड़े घोषणाओं का सपना दिखा कर फिर एकबार राज्य की सत्ता पर काबिज होने वाली हेमंत सरकार की नीति और नीयत में कोई बदलाव नहीं आया है. विधि व्यवस्था की हालत ऐसी कि कोई सुरक्षित नहीं है. हत्या, लूट आम बात हो चुकी है. अपराधी बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे. बहन बेटियां घर से निकलने में भयभीत है. बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं ध्वस्त विधि व्यवस्था को उजागर कर रहे. आज वि‌द्यालयों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, दवाई नहीं, ऑक्सीजन एम्बुलेंस के अभाव में गरीब मरने को मजबूर हैं. आयुष्मान योजना को राज्य सरकार ने लगभग ठप कर दिया. बकाए के कारण अस्पतालों ने भर्ती लेना बंद कर दिया है. हेमंत सरकार ने स्थानीय नीति, नियोजन नीति और भाषा विवाद में राज्य को उलझा कर रख दिया है. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन महीनों से बंद हैं. मईयां सम्मान राशि में भी हजारों महिलाओं को ठगा गया है. किसानों को भी धान खरीद के नाम पर ठगा गया. वादे से कम कीमत पर धान की कुछ खरीद भी हुई तो पैसे अभी तक नहीं मिले, जबकि खेती का समय फिर से आ गया. जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र बनाना हो या मृत्यु प्रमाण पत्र हो या फिर जमीन का म्यूटेशन बिना दलाल बिचौलियों के माध्यम से पैसे दिए काम नहीं हो रहा. भ्रष्टाचार के कारण सड़क, बिजली, पानी, प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का काम ठप है. गरीब कल्याण की अन्न योजना में भी लूट मची है. आंगनबाड़ी केंद्र में केवल खानापूर्ति हो रही है.

Advertisements

सरकार से किया गया मांग:
विधि व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. अपराध वाले थाना क्षेत्र में थानेदार को जिम्मेवार ठहराया जाए. धान क्रय का किसानों के बकाए का भुगतान अविलंब किया जाए. किसानों कै लिए खाद बीज की व्यवस्था बिना कालाबाजारी के सुनिश्चित हो. जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि बनवाने की प्रक्रिया भ्रष्टाचार और बिचौलिया मुक्त हो. समय सीमा के भीतर प्रमाणपत्र बनाना सुनिश्चित किया जाए. अधिसूचित क्षेत्रों में पैसा नियमावली लागू हो. आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण युक्त सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित हो. वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन का भुगतान किया जाए. विद्यालयों में शिक्षकों और अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जाय. मैया सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं का पैशन नियमित दिया जाए. प्रखंड के +2 विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए भाषावार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. अस्पतालों में दवाई, ऑक्सीजन, एम्बुलेंस और टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित हो. ग्रामीण क्षेत्र के 10 बेड वाले अस्पतालों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए. जर्जर सड़कों और सरकारी भवनों का मरमत जीर्णोद्वार शीघ्र कराया जाए. बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों को चिन्हित कर उसे राज्य से बाहर भेजना सुनिश्चित किया जाए. प्रदर्शन के बाद भापजा कार्यकर्ताओं ने उपयुक्त के नाम बीडीओ आरती मुंडा को मांगपत्र सौंपा.

इस मौके पर प्रभारी मनोज प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रंगलाल महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, सुनाराम हांसदा, सतदल महतो, साधन मल्लिक, चंदन महतो, संजय दास, चंद्रमोहन मांडी, परिमल दास, महादेव महतो आदि उपस्थित थे.