Advertisements

विधायक समीर मोहंती ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 130वें संविधान संशोधन पर जताया कड़ा विरोध
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 130वें संविधान संशोधन पर कड़ा विरोध जताया. इस दौरान विधानसभा में बोलते हुए विधायक ने कहा कि यह संशोधन लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है और चुनी हुई राज्य सरकारों को अस्थिर करने की साज़िश है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की यह तानाशाही मानसिकता जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश है, जिसे किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता. विधायक समीर मोहंती ने कहा को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है. लोकतंत्र बनाम तानाशाही की इस जंग में जनता की ताक़त ही सबसे बड़ी ताक़त है. उन्होंने यह भी साफ किया कि लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए संघर्ष हर मंच पर जारी रहेगा.
Advertisements

Related posts:
सरायकेला:प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का हुआ आयोजन....
SARAIKELA :खरसावां में समाजसेवी दिवंगत डॉ अमित महतो की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय रक्तदान ...
महिला रक्तदाता दानगी सोरेन व रिया पाल और पत्रकारों ने रक्तदान कर महिलाओं और पुरूषों को किया प्रेरित....

