
चाकुलिया: केएनजे स्कूल में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट एवं प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय के मैदान पर आयोजित हुआ. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक रामस्वरूप यादव ने इस खेल का उद्घाटन फुटबॉल को किक मारकर किया एवं सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान प्रथम लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट अंडर 12 बालक वर्ग में प्रथम स्थान मध्य विद्यालय दक्षिणसोल ने प्राप्त किया. दूसरा स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय खजुरिया ने प्राप्त किया एवं तीसरा स्थान केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय चाकुलिया ने प्राप्त किया. अंडर 12 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय की बच्चियों ने प्राप्त किया.

सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट में अंडर 15 बालक वर्ग में पहला स्थान उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय केरुकोचा ने प्राप्त किया. दूसरा स्थान केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय चाकुलिया ने प्राप्त किया और तीसरा स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुढ़ाल ने प्राप्त किया. अंडर 17 बालक वर्ग में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोहालडंगा ने प्राप्त किया. दूसरा स्थान उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय केंदादांगरी ने प्राप्त किया तथा तीसरा स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय बालिबांध ने प्राप्त किया. अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चाकुलिया ने प्राप्त किया. दूसरा स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुंढाल ने प्राप्त किया तथा तीसरा स्थान उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय केरुकोचा ने प्राप्त किया.

इस टूर्नामेंट के सफल संचालन में शिक्षक शिव शंकर पोलाई, सुनील कुमार सिंह, मृणाल कर ,विश्वजीत गिरी, सुखेंदु महतो,करुणामय महतो, मानस महतो शिक्षिका पदमा कुमारी महतो, सुष्मिता दलाई ,विद्यावती किस्कू, राखी प्रधान ,बुलबुल एक्का एवं खेल शिक्षक देव विश्वास, सुदीप कुंभकार गौतम मंडल की सराहनीय भूमिका रही.
प्रथम लिटिल चैंप्स के प्रखंड स्तरीय विजेता टीम बालक एवं बालिका वर्ग आगामी 28 जून को टीनप्लेट गोलमुरी जमशेदपुर के फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेगी.
प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के विजयी प्रतिभागी अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग 2 जुलाई को टीन प्लेट गोलमुरी जमशेदपुर के फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय टूर्नामेंट में भाग लेंगे.
3 जुलाई को अंडर 15 बालक एवं बालिका वर्ग के विजयी प्रतिभागी जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेंगे.
Related posts:

