Advertisements
Spread the love

बहरागोड़ा: पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खण्डामौदा में अभिभावकों की बैठक सहित प्रतिभा सम्मान समारोह हुई आयोजित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह 

Advertisements

बाहरागोड़ा के पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खण्डामौदा में एचएम कमल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षक और अभिभावकों की बैठक सहित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यालय के मैट्रिक और इंटर कला और विज्ञान परीक्षा 2025 में विद्यालय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ राजा राम मुण्डा तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुखिया पंचानन मुंडा और गणेश मुण्डा उपस्थित थे. इस अवसर पर दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. सभी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीओ श्री मुंडा ने कहा कि सफलता के पीछे मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का बड़ा योगदान होता है. उन्होंने छात्रों को जीवन में अनुशासित रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. अतिथियों द्वारा मैट्रिक 2025 में विद्यालय की प्रथम टॉपर तपासुन खातून, द्वितीय टॉपर रूद्र नायक और तृतीय पल्लव कपाट को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.वहीं इंटर विज्ञान में प्रथम टॉपर जसबंत बेरा , द्वितीय आयुष बारीक़ और तृतीय त्रिदेव कामिला, इंटर कला में प्रथम टॉपर मीता महतो, द्वितीय रूपा नायक और तृतीय सुभम मुण्डा को सम्मानित किया गया.विद्यालय परिवार ने घोषणा की कि भविष्य में भी ऐसे समारोह नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि छात्रों को प्रेरणा और पहचान मिलती रहे.सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इस मौके पर अध्यक्ष दीनानाथ महतो, शिक्षक पूर्णेन्दु हांसदा, मृणाल घोष, उषा बाकसाल, उत्पल दास, देवाशीष गिरि, असित मुर्मु, लीटु बेरा, जमुना मोहंती, प्रदीप घटवारी, हरभूषण कामिला, मुकेश सिंह, कृष्ण पोइड़ा, शांति राणी मुंडा, विश्वरूप सिंह, सिधु हांसदा, अरविंद उपाध्याय, मानिक मिश्रा, राधा वर्मा समेत सैकड़ो अभिभावक उपस्थित थे.