Spread the love

चाकुलिया: प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं से भर बस हुआ रवाना

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) महाकुंभ स्नान के लिए चाकुलिया से 50 से अधिक श्रद्धालुओं से भरा बस मंगलवार को प्रयागराज के लिए रवाना हुआ. इस अवसर पर सबसे पहले सभी श्रद्धालुओं ने नागा बाबा मंदिर पहुंचकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और महाकुंभ यात्रा के लिए प्रार्थना की. पुजारी अभिषेक पति के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर अपनी शुभकामनाओं के साथ श्रद्धालुओं को लेकर जाने वाली बस को रवाना किया. ज्ञात हो कि महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे ये श्रद्धालु सौभाग्यशाली हैं. ईश्वर की कृपा से इतनी बड़ी संख्या में लोग चाकुलिया से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं. इस मौके पर पतित पावन‌ दास, सुरेश सिंह, पापुन दास, महेश दास, मुकेश सिंह, धनेश सिंह, सविता देवी, अनुपा सिंह, किशोर ओझा, रानू ओझा, अशोक पति, अभिषेक पति, लोहित महतो, सुनीता महतो, हेमंती महतो, नेहा महतो, सुरजीत मल्लिक, अपूर्व मल्लिक, प्रिया मल्लिक, पंकज दास, बैशाखी मल्लिक, मालती मल्लिक, भूता दत्ता, कावेरी मल्लिक, दीपाली मल्लिक, मनतोष शीट, अपु दास आदि उपस्थित थे.

Advertisements
Advertisements

You missed