
चाकुलिया: चानकु महतो स्मारक समिति ने धूमधाम से मनाया हूल दिवस, किया रक्तदान शिविर का आयोजन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड के भातकुंडा पंचायत स्थित मेम क्लब चौक में चानकु महतो स्मारक समिति ने द्वारा सोमवार को हूल दिवस मनाया गया. इस अवसर पर स्वतंत्रता आंदोलन एवं हूल विद्रोह के नायक वीर शहीद चानकु महतो माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.


हूल दिवस के अवसर पर कुड़मी संस्कृति विकास समिति एवं जनशक्ति कल्याण समिति के तत्वावधान में भालूकबिंधा स्थित चानकु महतो चौक के समीप आनन्द मार्ग विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस रक्तदान शिविर में महिला, पुरूष तथा युवाओं ने रक्तदान किया. ज्ञात हो कि शहीद चानकु महतो संथाल हुल विद्रोह के महानायक सिद्धू कान्हु, चांद भैरव, फूलो झानो के साथ मिल कर एक साथ अंग्रेजों के विरुद्ध हुल विद्रोह किया था.

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य धारित्री महतो, हरिशंकर महतो, जगन्नाथ महतो, सपन महतो, उत्तम महतो, चंदन महतो, मनोरंजन महतो, बापी मल्लिक, जयदेव महतो, टुलू साव, परिमल महतो, कोकिल महतो, गिरीश महतो, ध्रुव महतो, सहदेव महतो, प्रकाश महतो जितेंद्र महतो, शेखर महतो, शेखर गोप, नित्यानंद महंती उपस्थित थे.

