Spread the love

हाता में धूमधाम के साथ मां काली की पूजा का आयोजन किया जाएगा

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन 

जमशेदपुर/पोटका । पोटका के हाता स्थित दुर्गा पूजा मैदान, काली मंदिर में सार्वजनिक श्री श्री काली पुजा समिति हाता के द्वारा एक बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ सरदार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।ईस बैठक में विगत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए इस वर्ष के काली पुजा के आयोजन के संबंध में विचार विमर्श किया गया ।.बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी काली मंदिर में मां काली की पुजा धूमधाम के साथ किया जाएगा। .मंदिर में 20 अक्टूबर की रात्रि में भक्ति एवं श्रद्धा के साथ पुजा का आयोजन होगा पुजा के उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा।.21 अक्टूबर की रात्रि में जमशेदपुर के आर्केस्ट्रा टीम द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।इस अवसर पर कमिटी के उपेंद्र नाथ सरदार,कृष्णा गोप,महेंद्र सिंह, अमित पाल,मनोज राम,सुब्रत दे,सुमित दे,सोमेन मंडल, सतीश सरदार, स्वपन मंडल, रंजीत पाल,दीपक पाल,बापटु विश्वास, सोमनाथ पाल,कैलाश पात्र,चंचल हलधर,भानु राणा,मनी पाल आदि उपस्थित रहे।

You missed