चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती के प्रयास से सीएचसी को मिला एक्स-रे पेपर, मिलेगी मरीजों को राहत
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को विधायक समीर मोहंती के प्रयास से गुरुवार को एक्स-रे पेपर उपलब्ध कराया गया. इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को एक्स-रे जांच कराने में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी तथा स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेंगी.
Advertisements


इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया साहेबराम मांडी, गौतम दास, राम बास्के, अमर हांसदा, मिथुन कर, हरो नायक आदि उपस्थित थे.

