
चाकुलिया: नगर प्रबंधक ने मांस -मछली दुकानदारों के साथ किया बैठक, बचे हुए अवशिष्ट को कचड़ा गाड़ी में देने का दिया निर्देश
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में नगर प्रबंधक के अध्यक्षता में गुरुवार को नगर क्षेत्र के मांस -मछली दुकानदार वेंडरों के साथ बैठक की गई. इस बैठक का उद्देश्य दुकान के अपशिष्ट पदार्थ को निस्तारण एवं हस्त पालन सीखने को सुरक्षित निपटा पर केंद्रित था. इस दौरान दुकानदारों को बताया गया कि बचे हुए अपशिष्ट को नगर पंचायत का कचरा गाड़ी में ही देना है और सभी कचड़ों को नगर पंचायत के निर्धारित स्थल पर ही फेंका जाएगा. साथ ही सभी दुकानदारों को चेतावनी दिया गया कि उल्लंघन करने पर सभी दुकान को नगर पालिका अधिनियम नियम 2011 के धारा 334 के अथवा धारा 360 के अंतर्गत 500 से 5000 का जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा.


इस मौके नगर प्रबंधक अनंत कुमार खालखो, प्रभात मिंज, कनीय अभियंता रोहित लकड़ा, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, विशाल तिर्की, पायोनियर सुपरवाइजर गौरव शर्मा, दुकानदार मो आकिब, हैदर अली, बापी बारीक, भाटुराम पूर्ति, मो विक्की आदि मौजूद थे.

