Spread the love

बारिश में ढहा पानो देवी का घर, परिवार बेघर”

Advertisements
Advertisements

राँची/अनगड़ा । कुच्चू पंचायत अतर्गत बदरी के पानो देवी का घर मंगलवार की रात बारिश से गिर गया।। पानो देवी रात में अपने बच्चों के साथ घर में सोयी हुए थी। रात के करीब दस बजे जोरदार बारिश होने से घर का दिवार अचानक धंस गया और घर का आधा हिस्सा खपरैल एंव बली सहित गिर गया। घर का सभी सदस्य किसी तरह जान बचा कर एक कोने में रह कर रात बिताये। पानो देवी एक छोटे से कमरे में तीन बच्चे के साथ रहती है। लेकिन पिछले एक महिने से लगातार मूसलाधार बारिश से घर में पानी घुस गया था। और घर के ऊपर से भी पानी चु रहा था। जिस कारण घर दिवार फट गया था। ‌‌ पानो देवी ने बताया कि बरसात के दिन घर गिरने से रहने के लिए काफी दिक्कत हो गया है। रहने के लिए कोई जगह नहीं है। अबुवा आवास भी नहीं मिला है। सूचना मिलने पर जेएलकेएम के केन्द्रीय सचिव सह ग्राम प्रधान ‌बालेश्वर बेदिया ने पीड़ित महिला के घर पहुंचा और बारिश से गिरा हुआ घर का जायजा लिया और प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अनगडा़ से पीड़ित महिला को तत्काल अबुवा आवास स्वीकृत करनी की मांग की।