Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कांग्रेसियों ने लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान दोनों महान विभूतियों के सम्मान में गगनभेदी नारे भी लगाए गए.

यह कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा एवं नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी रवींद्रनाथ मिश्रा, जिला संगठन सचिव रमाकांत शुक्ला, महेंद्र पात्र, मो. अज्जू, शिवशंकर पात्र, अंकित मिश्रा, मो. शहबादी सहित अन्य उपस्थित थे.

You missed