Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का मनाया जन्मदिवस

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर कांग्रेसियों को बारी बारी से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्प कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर जिला महामंत्री रवींद्रनाथ मिश्रा ने कहा कि आज देश को राजीव गांधी जैसी सोच की जरूरत है. बहुत अल्प काल का अवसर पाने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत निर्माण में हरसंभव योगदान दिया है. पूर्व प्रधानमंत्री ने संचार क्रांति लाकर देश को मजबूती प्रदान की. उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का ऐतिहासिक अधिकार उन्होंने दिया. इस मौके पर इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, शिवशंकर पात्र, रामाकांत शुक्ला, अंकित मिश्रा, सुकरी पोलाई आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed