Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कांग्रेसियों ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का रखा मौन

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को राज्यसभा सांसद सह पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर प्रार्थना की.

Advertisements

इस मौके पर अध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा, नगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिला महामंत्री रबिंद्र नाथ मिश्रा, महा सचिव शिव शंकर पात्र, विधानसभा उपाध्यक्ष अंशु मिश्रा, महेंद्र पात्र, मोहम्मद नसीम, अंकित मिश्रा, सलाउद्दीन अंसारी, मोहम्मद अज्जू आदि उपस्थित थे.