
पोटका के हल्दीपोखर में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा आयोजित

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/पोटका । झारखंड आंदोलन के अग्रदूत, आदिवासी अस्मिता के प्रतीक और जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। इसी क्रम में मंगलवार शाम को पोटका के हल्दीपोखर बाजार में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सभा की अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी बबलू चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि “दिशोम गुरु शिबू सोरेन माटी के सच्चे लाल थे। उन्होंने सूदखोर महाजन प्रथा के विरुद्ध संघर्ष किया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाया। वे वास्तव में शोषितों के मसीहा थे। उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी भरपाई असंभव है।” इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से आंदोलनकारी बबलू चौधरी, देव पालित, मुखिया कार्तिक मुर्मू, उप मुखिया ओम प्रकाश गुप्ता, मोहम्मद असलम, हिमांशु सरदार, जयपाल मुंडा, रामसिंह मंडल, रोहित राम, अशोक गोप, मनोज सरदार, अकील मोरल, अफसर अली, अबुल हयात, अब्दुल हन्नान, शुरू सरदार, लाल बाबू, वसीम, शुभम बोस, कुशनु सरदार, अमजद, जावेद, प्रकाश सरदार, बबलू रुहिदास, संस्कार राम, सागर सरदार, गोंबिदा मोदक, दिलीप नामात समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

