Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों की लगातार हो रही बैठक

(विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अरुण बारिक के नेतृत्व में आसन्न लोकसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर कुचियाशोली, लोधाशोली एवं बिरदोह पंचायत के ग्राम प्रधानों के साथ अलग-अलग बैठक किया गया. इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधानों से अपील किया कि 25 मई को होने वाली जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में पहले मतदान करें फिर गांव वालों को मतदान के लिए के लिए सहयोग करें. मतदान के लिए ऐसा प्रयास करें कि मतदान अधिक से अधिक ‌हो सके. साथ ही दिव्यांग, वरीष्ट नागरिक या जरूरत मंद लोगों को अपेक्षित सहयोग करें. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्राम प्रधान का महत्वपूर्ण योगदान हो यह सुनिश्चित करना है. देश, समाज में एक संदेश फैले कि ग्राम प्रधान निष्पक्ष, स्वतंत्र और शान्ति पूर्ण मतदान का मिशाल पेश हो. इस अवसर पर पंचायत कमिटियों का गठन भी किया गया है.

Advertisements

इस दौरान ग्राम प्रधान संघ के कुचियाशोली पंचायत कमेटी में अध्यक्ष के रूप में मदन मुर्मू और सचिव परितोष महतो को चुना गया.

लोधाशोली पंचायत में अध्यक्ष के रूप में मिहिर कुमार महतो और सचिव विश्वनाथ मुर्मू को चुना गया.

बिरदोह पंचायत में अध्यक्ष के रूप में हिमा॑शू बेरा और सचिव महादेव नायक को सर्वसम्मति से चुन लिया गया.

इस दौरान ग्राम प्रधानों ने मतदान हेतु शपथ ग्रहण भी किया. बैठको में मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए अपने अपने गांव में चलाने पर बल दिया गया. इस मौके पर गिरीश महतो, कोकिल महतो, माहा हेंब्रम, सामसार मुर्मू, साहेब राम मांडी, विजय महतो, रविन्द्र नाथ महतो, परितोष महतो, सुनिल मुर्मू, जमिंदार मांड़ी, रामेश्वर मारडी,लाखाई मुर्मू आदि उपस्थित थे.

You missed