Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, शिवालयों में उमड़ी भीड़

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को चाकुलिया के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस अवसर पर नागाबाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही. पूजारी ने मंत्रोच्चार कर भक्तों की पूजा कराई. मंदिर में महिला और पुरूष भक्त कतार में लगकर बारी बारी से श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की पूजा की. वहीं चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर में भी भगवान शिव की पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में भगवान शिव की जयकारा गूंजती रही जिससे क्षेत्र के लोग भगवान शिव की भक्ति में डूबे रहे.

Advertisements

You missed