Advertisements
Spread the love

डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बाबा कन्हाईश्ववर का पूजा किया और बाबा से क्षेत्र का खुशहाली की कामना की….

चाकुलिया : विश्वकर्मा सिंह

Advertisements

चाकुलिया प्रखंड के जयनगर में स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बाबा कन्हाईश्ववर का पूजा किया तथा बाबा से क्षेत्र के लोगों एवं श्रद्धालुओं के खुशहाली की कामना की.

इस दौरान 5 देऊरियों ने पारंपरिक ढंग तथा विधि- विधान से डॉ गोस्वामी का पूजा कराया. प्रति वर्ष आषाढ़ महीने के तीसरे शनिवार को कन्हाईश्ववर पहाड़ पर स्थित कन्हाईश्ववर बाबा का पूजा होता है जिसमें लाखों श्रद्धालु बाबा का पूजा करने पहुंचते हैं. डॉ गोस्वामी ने इस वर्ष फसल अच्छा होने के लिए भी बाबा से प्रार्थना किया. डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर कन्हाईश्ववर पूजा स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा.

इस मौके पर वरीय भाजपा नेता शम्भूनाथ मल्लिक, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष साधना मल्लिक, भाजपा नेता सुधीर महतो, हिमांशु बेरा, संदीप चंद, महादेव महतो, रतन गोवाला, परिमल दास, दीपेश पोलाइ, मिंटू नंदी, मुरली दास, रमानाथ महतो, तपन नायक, हिमांशु महतो, महेंद्र नायक, चरण मांडी, बलराम दास आदि शामिल थे.

You missed