Spread the love

चाकुलिया: जलमीनार खराब होने से ग्रामीणों में पेयजल संकट गहराया, गर्मी के दस्तक से ही मचा पानी के लिए हाहाकार

Advertisements
Advertisements

चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत स्थित सांपधोरा गांव के बरडीही टोला में एक महीने से जलमीनार खराब होने से 15 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. वे त्राहिमाम कर रहे हैं. गांव वाले आधा किलोमीटर दूर रुपुषकुंडी गांव से पानी लाकर खाना बनाते तथा प्यास बुझाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि खराब पड़े जलमीनार को ठीक करने के लिए प्रतिनिधियों के पास कई बार शिकायत किया गया. लेकिन किसी ने समस्या का समाधान करने की सुधि नहीं ली. इससे ग्रामीणों में जन प्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति काफी रोष है. इस मौके पर सोमवारी मांडी, पाणमनी हेंब्रम, सालोमनी सोरेन, बुधनी हेंब्रम, चंचला सोरेन, सालगे हेंब्रम आदि मौजूद थे.