
चाकुलिया: झमाझम हो रही भारी बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में हुआ जलजमाव, आवाजाही अस्त व्यस्त
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश के कारण रेलवे फाटक के पास निर्मित अंडर पास में वर्षा का जल जमाव हो गया. इस जलजाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. इस समस्या से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. वाहनों को नया बाजार से पुराना बाजार जाने में ओर पुराना बाजार से नया बाजार आने में काफी कठिनाई हो रही है. वहीं बाइक और साइकिल सवारों को मजबूरी में पानी के बीच से ही होकर जाना पड़ रहा है. इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. विदित हो कि जब कभी भी वर्षा होती है तब अंडर पास में पानी भर जाता है. घटिया निर्माण के कारण अंडरपास की दीवारों से हमेशा ही पानी रिसता है. दीवारों में कई जगहों पर दरारें पड़ गई हैं. इन दरारों से भारी मात्रा में पानी अंडरपास में गिरता है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विगत शाम से बिजली नहीं होने के कारण अंडरपास में पानी की निकासी के लिए पंप नहीं चलाया जा सका है. इस कारण से अंडरपास में काफी जलजमाव हो गया है.


इसकी सूचना पाकर रेल प्रशासन के पहल से ट्रैक्टर में डीजी जरनेटर मंगवा कर पंप चालू किया, जिसके बाद अंडरपास में पानी कम होने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली.
Related posts:

