Spread the love

गम्हरिया टीजीएस कॉलोनी में टायो रोल्स कंपनी की जर्जर इमारत ढही, कोई हताहत नहीं

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर: जगबंधु महतो

गम्हरिया ।  36 घंटे से सरायकेला जिले में हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। एक ओर जहां सड़कों पर भारी जलजमाव है, वहीं कई क्षेत्रों में बरसात का पानी घरों में घुस चुका है।

इसी क्रम में गुरुवार सुबह गम्हरिया स्थित टीजीएस कॉलोनी में टायो रोल्स कंपनी की एक जर्जर आवासीय इमारत ढह गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

टाटा स्टील द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि संबंधित इमारत को पहले ही असुरक्षित घोषित करते हुए खाली करा लिया गया था, तथा चारों ओर से उसकी घेराबंदी कर दी गई थी। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि न तो किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचा है और न ही किसी संपत्ति को कोई क्षति हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का आकलन कर रही है। कंपनी द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित बना रहे और भविष्य में कोई और अप्रिय घटना न हो।

टाटा स्टील ने कहा है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जा रहे हैं।

You missed