Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: आंधी तूफान से शासनडांगा टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खंभा समेत टूटकर मुंह के बल सड़क पर गिरा

(विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड में आई तेज आंधी से सोमवार की शाम सिमदी पंचायत अंतर्गत भालुकापहाड़ी गांव के शासनडांगा टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खंभा समेत टूट कर सड़क पर गिर गया. इससे पूरा गांव के ग्रामीण अंधेरे में हैं. इस टोला में 20 परिवार निवास करते हैं. सड़क पर आवागमन भी बाधित है. आंधी से सिमदी पंचायत में बिजली के कई खंभे उखड़ गये हैं. ट्रांसफार्मर गिरने से टोला में विद्युत आपूर्ति ठप है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी है. वही आई आंधी और बारिश ने कई गांवों में क्षति पहुंचायी है.

Advertisements

You missed

पोटका : क्या स्थानीय जन प्रतिनिधि को है ख्याल, बुंद-बुंद पानी के लिए तरस रहा है जनजीवन?