चाकुलिया: 5 जनवरी से एक सप्ताह प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में आगामी 5 जनवरी से एक सप्ताह प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसकी जानकारी एसडीओ एहसान अख्तर ने दी. उन्होंने बताया कि 11 केवी चाकुलिया पीएसएस एवं बालीबांध पीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में फोर पोल से चाकुलिया पीएसएस तक 33 केवी लाइन पर इंसुलेटर लगाने और पोल गाड़ने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान दोनों पीएसएस से संबंधित सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दो घंटे अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. उन्होंने बताया की यह कार्य अत्यंत आवश्यक है, जिसे ध्यान में रखते हुए मरम्मत एवं सुधार का काम कराया जा रहा है.
Advertisements

Advertisements


