Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय में टॉपर विद्यार्थियों को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने किया सम्मानित

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत लोधाशोली उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रांगण में मैट्रिक में टॉपर करने वाले बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन। किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल हुए. इस दौरान पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के हाथों से प्रथम स्थान प्राप्त जगन्नाथ सोरेन 86.4%, रघुनाथ मुर्मू 80.8%, कुनाराम बास्के 79.4%, सुनिता सोरेन 77%, राकेश हांसदा 76.4%, राधाकृष्णन गोप 76.2%, रेणुका रानी हांसदा 73%, उर्मिला गोप 72%, चिंता किस्कु 71%, रोहित मुर्मू 70.6% को प्रमाण पत्र, बैग, कलम देकर प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सभी विधार्थियों को शुभकामनाएं दी. जीवन की लंबी उड़ान खुद को तैयार करना पड़ता है. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को प्रयास जारी रखना होगा.

Advertisements

इस मौके पर मुखिया शिवचरण हांसदा, सहदेव गोप, विधायक प्रतिनिधि अजीत गोप, एसएमसी अध्यक्ष भवेश गोप, विधालय के प्रधानाध्यापक बीएस नायेक, गोविन्द गोप, विश्वनाथ पाल, कमलेश सिंह, संदीप बेर, अरूण महतो, राईमोनी टुडू, सीतामनी टुडू, जानती मुर्मू, बासन्ती मुर्मू, शौरभ महतो, संचालन साथी अंजन भोल आदि उपस्थित थे.

You missed