Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: बड़ामारा स्कूल में डॉ संजय गिरी के नेतृत्व में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 616 मरीजों की हुई जांच मिली दवाइयां

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ामारा में रविवार को संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन गांव के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान शिविर में डॉक्टरों की टीम में डॉ संजय गिरी, डॉ रेणु शर्मा, डॉ सहदेव हसन, डॉ मोहमद आशिक, डॉ अजय झा, एसआरके कमलेश, जितेंद्र श्रीवास्तव, शांतनु सिंग, दीपा कौर एवं संजीव नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों के द्वारा 616 लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गयी. शिविर में उपचार कराने के लिए पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.

Advertisements

इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी ने कहा कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा की सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के बैनर तले बहरागोड़ा विस क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दर्जनों बार कैंप आयोजित कर लोगों का स्वास्थ्य उपचार किया गया है. इस मौके ग्राम प्रधान ईश्वर टुडू, चंदन महतो, चंद्र मोहन मांडी, सचिंद्र नाथ पाल, तरुण बेरा, भृति सुंदर महतो, सहदेव गोप, ठाकुरदास गोप, परमेश्वर मांडी, बयाल किस्कू, प्रकाश महाकुड़, विनय गिरी, सुशांत गिरी, सुभाष महतो, पूर्णेंदु महतो, बीरेंद्र गिरी, सुखदेव पातर, संजय पातर, भीम पातर, राजीव पातर आदि उपस्थित थे.