Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी युवा मंच संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह 

Advertisements

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अग्रसेन भवन (धर्मशाला) में शुक्रवार को मारवाड़ी महिला समिति चाकुलिया एवं मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में ब्रह्मानन्द नारायणा हाॅस्पिटल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों के द्वारा 60 लोगों की जाँच कर चिकित्सा परामर्श दिया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती, विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ ए.सी झा ओर स्वपन महतो शामिल हुए. इस दौरान शिविर में ब्रह्मानन्द नारायणा हाॅस्पिटल की टीम में डाॅ. सुनील केड़िया, डाॅ. अमित कुमार, सुरभि कुमारी, ललिता कुमारी, मोहनीश कुमार, श्याम सुन्दर के द्वारा ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की गई.

इस मौके पर मारवाड़ी महिला समिति के सदस्य मंजू अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, राजकुमारी रुँगटा, रीता लोधा, पुष्पा रुँगटा, राजश्री रुँगटा, उमा लोधा,‌ सुमन लोधा,नीता झुनझुनवाला, रीना केड़िया, संगीता केड़िया, बबीता रुँगटा, सरोज रुँगटा, मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा के सदस्य विवेकानन्द लोधा, माधव रुँगटा, अमितेश रुँगटा,देवेंद्र अग्रवाल, रोहित लोधा, सुमित शर्मा, चिन्मय शर्मा, अमर लोधा, आनंद लोधा, उमंग पसारी, सुनील अग्रवाल, गौरव लोधा, सत्यम लोधा, नितिन केडिया, अभिषेक अग्रवाल, निकुंज लोधा एवं कई युवा साथी उपस्थित थे.

You missed