
चाकुलिया: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यशैली से प्रभावित होकर जिला परिषद सदस्य सुप्रिया सीट ने थामा झामुमो का दामन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकास कार्यशैली से प्रभावित होकर बहरागोड़ा प्रखंड की जिला परिषद सदस्या सुप्रिया सीट ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली.
चाकुलिया स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सुप्रिया सीट एवं उनके समर्थकों का स्वागत किया. कार्यक्रम का आयोजन हिमांशु सोम के नेतृत्व में किया गया.

इस अवसर पर झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सुप्रिया सीट और उनके समर्थकों का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनके झामुमो में शामिल होने से बहरागोड़ा क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी.
झामुमो नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को गति मिल रही है. सरकार की विकासपरक नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न क्षेत्रों के लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुप्रिया सीट के पार्टी में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी.
