Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा, रंकिणी पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के जुगीपाड़ा स्थित रंकिणी मंदिर में रविवार को दो दिवसीय रंकिणी पूजा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. महोत्सव को लेकर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है. इसका उद्घाटन नगर पंचायत के उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया. कलश यात्रा कमारीगोड़ा स्थित पक्का घाट तालाब से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं शामिल हुईं. महिलाएं सिर पर जल से भरे कलश लेकर चल रही थीं. कलश यात्रा पक्का घाट तालाब से निकलकर पुराना बाजार स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंची. यहां से श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश की स्थापना की गई. इसके बाद पुजारी प्रसन्न पति ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई. इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां रंकिणी की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की.

महोत्सव के प्रथम दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. वहीं दूसरे दिन दशमी पूजा होगी. दोपहर में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.

कलश यात्रा में वार्ड पार्षद असगर हुसैन और गोपाल दास सहित अन्य लोग शामिल हुए. आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष समीर नाथ, उपाध्यक्ष मंतोष सीट, कोषाध्यक्ष बलराम दास, असित नाथ, संजीव दास, पवन नाथ, रोहित पति, प्रकाश नाथ, पवित्र दास, पल्लव दास, रोहित दास, विकाश पट्टबांधा, गोविंदा गोराई, प्रभु सीट, कार्तिक दास, देवजीत खमराई समेत कमेटी के अन्य सदस्य सक्रिय रहे.

You missed

Ranchi : मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना से माताओं का मोह भंग होने लगी है क्या ?