Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: आयुष विभाग द्वारा पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बालिबांध में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस

संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बालिबांध में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया. इस कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ मुखिया दमयंती मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

यह कार्यक्रम आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. जगमोहन महतो के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें योग प्रशिक्षक असीम कुमार पाल, लक्ष्मी नारायण दास, दिप्ती रानी पाल के द्वारा लगभग 250 से अधिक छात्र – छात्राओं एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं को योग मुद्रा का अभ्यास करवाया गया.

इसमें छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष स्वपन कुमार महतो, सचिव सह प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि कुमार शर्मा, समिति सदस्य दिलीप कुमार महतो, बुधराम सोरेन, अरुण दे, बबसन सिन्हा, बिरेन्द्र नाथ महतो, मनसा राम महाली, कुमार गौरव, ब्युटी सिंह, शताब्दी धोष, अमिता महतो, उषा महतो, सुसारी मुंडा आदि ने भाग किया.

You missed