
चाकुलिया: दो ट्रेलरों में आमने-सामने हुई भिड़ंत से दोनों ट्रेलरों में लगी भीषण आग, दोनो वाहन चालक घायल
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया -माटिहाना मुख्य सड़क पर दीघी स्थित एसजी एग्रो फूड प्रोडक्ट्स राइस मिल के पास रविवार की सुबह दो ट्रेलरों में आमने-सामने हुई टक्कर से दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण को भीड़ जुट गई. दोनो ट्रेलरो में आग इतना भयानक था कि ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं. वहीं ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों ट्रेलरों में लगी आग को पानी से बुझाने का प्रयास किया.

इसकी सूचना थाना प्रभारी राजेश कुमार को मिलते ही वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और इस घटना की जानकारी बहरागोड़ा फायर ब्रिगेड को दी. इस दुर्घटना में ओडिशा के क्योंझर से आयरन पत्थर लेकर बंगाल जा रहे ट्रेलर संख्या पीबी 10केके 3719 के चालक करमचंद और बंगाल के आसनसोल से फायर ब्रिक्स लेकर ओडिशा के अंगुल जा रहे ट्रेलर संख्या डब्लूबी 37ई 5113 के चालक बिहार के लालू यादव दोनो ही वाहन चालक घायल हो गए. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज कराया गया.

इधर घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम दमकल के साथ पहुंची और आग पर काबू पाया गया. इसकी सूचना पाकर विधायक समीर मोहंती घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायलों का हालचाल जाना.
