
चाकुलिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, आयुष्मान आरोग्य शिविर का हुआ आयोजन
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाकुलिया में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता. इस अवसर पर सभी चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी और सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने एक साथ योगाभ्यास किया. इस दौरान योगा के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी तरह के योगाभ्यास किया गया. साथ ही करें योग रहे निरोग, योग करो रोज करो के थीम के साथ योगाभ्यास किया गया. इस दौरान बताया गया कि प्रत्येक माह के 21 तारीख को आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाया जाएगा. इसके तहत शनिवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का भी आयोजन किया गया. इस शिविर में ज्यादा से ज्यादा मरीजों का गैर संचारी रोग, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ एवं अन्य सभी प्रकार के मरीजों का जांच किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर सरकार के तरफ से चलाए जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा.



इस मौके पर डॉ स्वाति कुमारी, बीपीएम सतीश कुमार वर्मा, बीएएम प्रणय बहुरिया, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी जगमोहन महतो, योग शिक्षक असीम पॉल, दीप्ति रानी पॉल, अनिल टुडू, बाणेश्वर महतो, मामनी सिंह सरदार, अंजनी सोरेन एवं अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

