Advertisements

चाकुलिया: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मनाया धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. उपस्थित लोगों ने “भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें” के नारों के साथ उनके योगदान को याद किया. साथ ही कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को अन्याय और शोषण के खिलाफ संगठित किया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका बलिदान झारखंड और पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मो. गुलाब, अमर हांसदा, गौतम दास, पसंस बुबाई दास, राहुल महतो, कृति महतो, रशीद खान, गौतम शर्मा, मनोज महतो आदि उपस्थित थे.
